Clash Erupts Between Locals and Police in Lumbini Over Protests लुंबिनी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsClash Erupts Between Locals and Police in Lumbini Over Protests

लुंबिनी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

Maharajganj News - सोमवार को नेपाल के लुंबिनी विकास निधि कार्यालय के बाहर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुई। स्थानीय लोग विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमें महिलाओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 24 Dec 2024 01:11 AM
share Share
Follow Us on
लुंबिनी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के लुंबिनी विकास निधि कार्यालय में सोमवार दोपहर स्थानीय लोगों व पुलिस के बीच झड़प हो गई। लोग विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। पुलिस ने महिलाओं पर बल प्रयोग किया तो ग्रामीण उग्र होकर प्रदर्शन करने लगे। बल प्रयोग कर पुलिस ने लोगों को हटाया। लेकिन प्रदर्शनकारी महिलाओं के घायल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने पथराव भी किया।

लोगों का आरोप है कि जब स्थानीय लोग लुंबिनी बचाओ महाभियान और लुंबिनी विकास निधि के बीच 12 सूत्री समझौते को लागू नहीं करने की बात कहते हुए निधि के केंद्रीय कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। मायादेवी मंदिर के अंदर पारंपरिक पूजा करने की अनुमति देने, अदालत के आदेश के खिलाफ लगाए गए प्रवेश शुल्क को समाप्त करने, खुदाई के दौरान मिली मूर्तियों और कीमती धातुओं की खोज करने जैसी मांगों को लेकर स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लुंबिनी बचाओ महाभियान के संयोजक अकरमुद्दीन खान ने पुलिस पर कार्यालय घेरने आई महिलाओं पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। कहा कि कार्यालय को घेरने आए स्थानीय लोगों पर पुलिस ने हमला कर दिया और पथराव की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने मांग की कि मायादेवी मंदिर में प्रवेश के लिए लगने वाले टिकट शुल्क को खत्म किया जाए।

जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही के पुलिस उपाधीक्षक सूरज कार्की ने कहा कि पुलिस ने केवल स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। कोई बल प्रयोग नहीं किया गया। कार्यालय के अंदर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ही सभी को बाहर निकाला गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।