लेहड़ा मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

Mar 11, 2026 09:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लगने वाले लेहड़ा मंदिर मेले को

लेहड़ा मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लगने वाले लेहड़ा मंदिर मेले को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम और सीओ अनिरुद्ध कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में सकुशल आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान फरेंदा तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, लेहड़ा मंदिर के महंत देवीदत्त पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय तथा ग्राम प्रधान रमेश अग्रहरी सहित मेला समिति के सदस्य और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।