Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsCelebration of Guru Gobind Singh s Birth Anniversary with Enthusiastic Nagar Kirtan
सिख समाज ने प्रभात फेरी निकालकर किया गुरु गोविंद साहिब का गुणगान

सिख समाज ने प्रभात फेरी निकालकर किया गुरु गोविंद साहिब का गुणगान

संक्षेप:

Maharajganj News - -नौतनवा गुरुद्वारे में 5 जनवरी को मनाया जाएगा गुरु गोविंद साहिब का पर्व सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार की सुब

Jan 03, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार की सुबह सिख समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने कीर्तन गायन एवं ढोल नगाड़ा के बीच धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली। गुरुद्वारे से निकली प्रभात फेरी अनेक मोहल्लों से होते हुए गुजरी तो हर तरफ वाहेगुरू वाहेगुरू के जाप से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा । आगे-आगे ढोल नगाड़ा को बजाते हुए सिख समाज के लोग पीछे महिलाएं कीर्तन गायन करती इस कड़ाके की ठंड में लोगों को गुरु गोविंद साहिब का उपदेश पहुंचा रही थी। गुरु गोविंद साहिब के याद में पिछले 6 दिनों से निकल रही प्रभात फेरी में सिख समुदाय के लोगों ने गुरुवाणी शबद कीर्तन करते हुए पूरे नगर का भ्रमण कर वापस गुरुद्वारे पहुंचकर संपूर्ण होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरुद्वारे के ज्ञानी मोहन सिंह ने बताया कि गुरु गोविन्द साहिब का प्रकाश पर्व 5 जनवरी को गुरुद्वारा साहिब में भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिसमें संगत द्वारा भजन कीर्तन कर ज़रिये गुरु गोविंद साहिब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं उनके उपदेशों को अपनाने का जिक्र होगा। सिख समाज के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि 4 जनवरी को सुबह 10 बजे से गुरु गोविंद सिंह सभा गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगी जो गुरुद्वारा पहुंचकर अन्य कार्यक्रम के आयोजन होंगे। इस अवसर पर सरदार परमजीत सिंह,सुरजीत कौर, कमलजीत, कौर प्रीति कौर, सोनू सिंह, त्रिलोक पाल सिंह, मनजीत कौर, अश्मित कौर, गुरप्रीत कौर, गुरमीत सिंह, जसप्रीत सिंह,सतपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, मंजीत सिंह, बलजीत सिंह, रविन्द्र कौर, तजिन्दर कौर, सतनाम सिंह, सोनू सिंह, त्रिलोक पाल सिंह, मनजीत कौर, अनूप्रीत कौर आदि लोग मौजूद रहे। प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय लक्ष्मीपुर। सिख समाज के दसवें गुरु गुरु गोविंद सहिब के प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज काफी उत्साहित रहे । लगातार गुरुद्वारा साहिब से सिख समाज द्वारा प्रभात फेरी निकालकर गुरु गोविंद सिंह साहिब के बताए मार्गों पर चलने और उनके उपदेशों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शुक्रवार को नगर कीर्तन के बीच नगर भ्रमण कर गुरू के संदेश को अपनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। इस दौरान हरैत अंगेंज करतबों के प्रदर्शन से लोगों को काफी आंचभित किया। इस अवसर पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, प्रधान एकमा सरदार तजेन्द्र पाल सिंह,आत्मजीत सिंह, हरदयाल सिंह, मंटी सिंह, बॉबी सिंह, अजीत सिंह, संदीप सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, सुरजीत सिंह, हरजीत सिंह, सोनू सिंह, प्रिंस सिंह, राजेन्द्र सिंह, मोनू सिंह, सुनील सिंह, यशवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के महिला, पुरूष व बच्चे मौजूद रहे।