बिजली विभाग की खराब प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
Maharajganj News - महराजगंज में सीडीओ अनुराज जैन की अध्यक्षता में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों की परियोजनाओं पर चर्चा हुई, जिसमें विद्युत विभाग की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई।...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ अनुराज जैन की अध्यक्षता में विकास कार्यो संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा हुई। पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। सीएम डैशबोर्ड पर विद्युत विभाग की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पीओ नेडा को पीएम सूर्यघर में प्रगति को बढ़ाने का निर्देश दिया। पंचायत राज अधिकारी को 15वें वित्त के कार्यों को गति देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए।
सीडीओ ने 12 सितंबर को प्रस्तावित दिशा की बैठक के दृष्टिगत सभी विभागों को अपनी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण मंच है। इसलिए सभी लोग विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या के साथ उपस्थित हों। बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेन्द्र, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, पीडी रामदरश चौधरी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कन्हैया यादव, बीएसए रिद्धि पांडेय, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




