बसपा की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर
Maharajganj News - महराजगंज में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई, जिसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी चुनावों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश राव ने की। मुख्य अतिथि तबारक हुसैन ने पार्टी की मजबूत स्थिति का दावा किया और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की आवश्यकता बताई।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा पनियरा कार्यकर्ताओं की बैठक परतावल स्थित एक मैरेज हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश राव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष तबारक हुसैन रहे। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान व आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई। मुख्य अतिथि तबारक हुसैन ने कहा कि प्रदेश में बसपा की लहर चल पड़ी है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न दलों के लोग बसपा की नीतियों व विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि आगामी समय में पार्टी मजबूत स्थिति में होगी।
उन्होंने कहा कि सबका सम्मान व कानून से कानून का राज स्थापित करने का कार्य केवल बसपा ही कर सकती है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करते हुए जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने की जरूरत है। इस दौरान अयोध्या चौरसिया, अजय कुमार, प्रेम सागर भारती, अश्वनी कुमार, राजीद अली, लकी गंगा प्रधान, बिरजू, सदानंद, शिव कुमार, नर्मदा चंद, अशोक कुमार, रामविलास बिंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




