Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsBrutal Attack on Pharmacy Owner in Chowk Area Youth Arrested
युवक ने मेडिकल संचालक पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

युवक ने मेडिकल संचालक पर किया धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

संक्षेप:

Maharajganj News - चौक बाजार, हिंदुस्तान संवाद। चौक क्षेत्र के ग्राम खोस्टा में शुक्रवार को उस समय

Dec 06, 2025 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

चौक बाजार, हिंदुस्तान संवाद। चौक क्षेत्र के ग्राम खोस्टा में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने बीच सड़क पर मेडिकल स्टोर संचालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मेडिकल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले जिला अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपनी पल्सर बाइक बनवाने आया था। इसी दौरान बीच सड़क पर टहल रहे मुनीर निवासी ग्राम परसौनी से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख फार्मेसी की दुकान चलाने वाले राजकुमार प्रजापति निवासी ग्राम सुकठिया थाना कोतवाली बीच-बचाव करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी दौरान युवक ने पास ही में रखा मुर्गा काटने वाला धारदार हथियार उठाकर राजकुमार पर हमला कर दिया। वार उनके चेहरे और कान पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगो ने आरोपी को काबू किया। सूचना मिलते ही चौक पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।