ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजसदर ब्लॉक के गेट का टूटा स्लैब, नाला में फंसा पिकअप

सदर ब्लॉक के गेट का टूटा स्लैब, नाला में फंसा पिकअप

महराजगंज, निज संवाददाता। शहर के फरेंदा रोड पर हाइवे के किनारे बने नाला का

सदर ब्लॉक के गेट का टूटा स्लैब, नाला में फंसा पिकअप
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजFri, 19 Aug 2022 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज, निज संवाददाता।

शहर के फरेंदा रोड पर हाइवे के किनारे बने नाला का स्लैब आए दिन टूट जा रहा है। इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। गुरुवार को पुष्टाहार लेकर सदर ब्लाक परिसर में जा रहा पिकअप गेट पर नाले के उपर स्लैब से जैसे ही गुजरा वैसे ही स्लैब टूटने से पिकअप का पहिया नाला में गिर कर फंस गया। इससे पिकअप के अगला हिस्सा हवा में उठ गया। बड़ी मशक्कत के बाद पिकअप को नाला से बाहर निकाला गया।

फरेंदा रोड पर कोतवाली के आगे खंड विकास कार्यालय है। ब्लाक परिसर में जाने के लिए दो गेट बना है। गुरुवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय में 25 कुंतल पुष्टाहार लाद कर एक पिकअप गेट से अंदर जा रहा था। गेट के बाहर हाइवे का नाला बना है। उसके उपर स्लैब डाल कर ब्लाक में आने-जाने का मार्ग बनाया गया है। स्लैब पिकअप का भार सहन नहीं कर पाया। स्लैब टूटते ही पिकअप का पहिया उसके अंदर गिर गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मजदूरों को लगाकर पिकअप से पुष्टाहार उतारा गया। उसके बाद बड़ी मशक्कत के बाद पिकअप को बाहर निकाला गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें