Maharajganj News: 3 करोड़ की योजनाओं का भूमि पूजन, पाइपलाइन व सात सड़कों के निर्माण का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: बृजमनगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लगभग तीन करोड़ रुपये की पेयजल पाइपलाइन परियोजना और सात सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इससे नगरवासियों को शुद्ध पेयजल और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना का उद्देश्य जलापूर्ति और सड़क यातायात में सुधार करना है।

3 करोड़ की योजनाओं का भूमि पूजन, पाइपलाइन व सात सड़कों के निर्माण का शुभारंभ

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल पाइपलाइन परियोजना एवं सात सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया।नगर अध्यक्ष ने बताया कि नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करीब 2.30 करोड़ रुपये की लागत से नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद नगर के सभी प्रमुख वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ होगी और पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलेगी। इसके साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों में जर्जर हो चुकी सात सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

वार्ड संख्या 4, 7, 11 और 12 में भूमि पूजन किया गया।इन सड़कों के बनने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। भूमि पूजन कार्यक्रम में सभासद अनूप चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, अंबेडकर, धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक चौधरी, राजन चौरसिया, दिलीप गुप्ता, सनी यादव, अनिल मणि, मनीष शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।