केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री से मिलकर बीपीएड धारकों ने भर्ती शुरू कराने की लगाई गुहार

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

बीपीएड संघ के बैनर तले बीपीएड डिग्री धारकों ने जूनियर परिषदीय स्कूलों में 32022 खेलकूद अनुदेशक भर्ती की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 2016 में भर्ती के लिए शासनादेश जारी हुआ था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है। इससे डिग्री धारक अवसाद में हैं और नौकरी नहीं मिलने से चिंतित हैं।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री से मिलकर बीपीएड धारकों ने भर्ती शुरू कराने की लगाई गुहार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बीपीएड संघ के बैनर तले कुलमणि त्रिपाठी की अगुवाई में बीपीएड डिग्री धारकों ने जूनियर परिषदीय स्कूलों में 32022 खेलकूद अनुदेशक भर्ती को शुरू कराने की मांग को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।ज्ञापन में बीपीएड डिग्री धारकों ने लिखा है कि जूनियर स्कूलों में बीपीएड डिग्री धारकों की भर्ती को लेकर वर्ष 2016 में शासनादेश जारी कर ऑनलाइन आवेदन लिया गया था। ऑनलाइन आवेदन के बाद काउंसलिंग की तिथि भी निर्धारित कर दिया गया था। लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान में बीपीएड डिग्री धारक नौकरी नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।

अधिकतर बीपीएड डिग्री धारक अवसाद ग्रस्त हैं। इस अवसर पर मनीष तिवारी, महेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, दिनेश कनौजिया, रविंद्र यादव, ऋषिकेश, राममिलन यादव, मनोज कुमार गौतम, अखिलेश कुमार, बृजेश्वर लाल शर्मा, अरविंद कुमार गौतम, सरवन सैनी सहित तमाम बीपीएड डिग्री धारक मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।