बारिश में भर-भराकर गिरी सोहगीबरवा की निर्माणाधीन सीएचसी की बाउंड्री

बारिश में भर-भराकर गिरी सोहगीबरवा की निर्माणाधीन सीएचसी की बाउंड्री

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के सुदूरवर्ती सोहगीबरवा में निर्माणाधीन सीएचसी की बाउंड्रीवाल बरसात

Oct 06, 2025 09:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के सुदूरवर्ती सोहगीबरवा में निर्माणाधीन सीएचसी की बाउंड्रीवाल बरसात के चलते भरभरा कर गिर गई। इससे इसके निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। निचलौल ब्लॉक के सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोथहा के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए सोहगीबरवा आयुर्वेदिक अस्पताल के पास सीएचसी का निर्माण कई वर्ष पहले शुरू हुआ था। अभी तक सीएचसी के भवन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इसी बीच शनिवार को हुई लगातार बारिश में इसकी बाउंड्री ढह गई। गनीमत यह रहा कि इसकी चपेट में कोई ग्रामीण नहीं आया। यहां सीएचसी शुरू न होने के कारण यहां के लोगों को लंबी दूरी तय करके बिहार के बगहा या कुशीनगर के खड्डा या निचलौल जाना पड़ता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों का आरोप है कि इसका निर्माण धीमी गति से हो रहा है। इधर चार महीने से ठेकेदार काम बंद किया हुआ है। इसके निर्माण में मानक के अनुरूप कार्य नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से इसकी जांच कराने की मांग की है। निचलौल सीएचसी के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. उमेश चंद सिंह ने बताया कि सोहगीबरवा में सीएचसी का निर्माण एक एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है। सीएचसी के भवन को अभी ठेकेदार ने विभाग को हैंडओवर नहीं किया है। जो बाउंड्री वाल गिरी है, उसे ठेकेदार द्वारा बनवाया जाएगा।