160 जरूरतमंदों में कंबल वितरित हुआ
Maharajganj News - कोल्हुई क्षेत्र के बभनी बुजुर्ग में स्व. लक्ष्मी नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर जन जागृति सेवा संस्थान ने 160 जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए। मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट जगदीश सिंह धाबाई और...

कोल्हुई। कोल्हुई क्षेत्र के बभनी बुजुर्ग में स्व. लक्ष्मी नारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर जन जागृति सेवा संस्थान की ओर से 160 जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश सिंह धाबाई, विशिष्ट अतिथि उप्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मीपुर सत्येंद्र कुमार सिंह व क्षेत्रीय वनाधिकारी उत्तरी चौक आरपी सिंह रहे। संस्थान के अध्यक्ष कालिका सिंह ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान सनातन धर्म रक्षा महासंघ उत्तर प्रदेश प्रदेश महामंत्री गरिमा सिंह, भाई उपेंद्र सिंह, प्रभाकर दुबे, कार्तिकेय प्रताप सिंह, रामदयाल विश्वकर्मा, शैलेश तिवारी, गुलाब यादव, अब्दुल रहमान, राम प्रताप सिंह, सुभाष सिंह, डॉ. एसपी चौरसिया, पुरुषोत्तम सिंह, हरिराम यादव, बुधिराम यादव, प्रभाकर दुबे आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।