ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजकेन्द्र सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजयुमो ने किया रक्तदान

केन्द्र सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजयुमो ने किया रक्तदान

महराजगंज। निज संवाददाता केन्द्र की मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर

केन्द्र सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजयुमो ने किया रक्तदान
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजSun, 30 May 2021 03:43 AM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज। निज संवाददाता

केन्द्र की मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर सेवा ही संगठन के मंत्र के साथ साथ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी प्रदेश मंत्री व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश,जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर में युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा जोश दिखा। भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने 28 व 29 मई को सूचीबद्ध किए गए कार्यकर्ताओं ने 100 यूनिट ब्लड एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर जिले के प्रभारी सुभाष यदुवंश ने कहा कि सेवा ही संगठन के अंतर्गत कार्यक्रम में चिन्हित गांव में जाकर कार्यकर्ता कोरोना के बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे। 30 मई को जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में एक गांव में सेवा कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया जाएगा। लॉकडाउन में भी लोगो को कोई परेशानी न हो इसके लिए गरीबों को मुफ्त राशन, पटरी, रेहड़ी व ठेले के व्यवसायियों को 1000 की आर्थिक मदद के साथ साथ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 2000 रुपये की धनराशि सीधे किसानों के खाते में देने का कार्य किया है। जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए भोजन पैकेट, राशन किट, मास्क, सेनेटाइजर, दवाइयां आदि जरूरतमंदों तक पहुंचाया है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ल, अर्चना चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जॉयसवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष शम्भू वर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव जॉयसवाल, कार्यालय प्रभारी गौतम तिवारी, भाजपा जिला मंत्री सरोज पांडेय, नाथू साहनी के अलावा अन्य जिला पदाधिकारी व मोर्चो के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें