योजनाओं को अमली जामा पहनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं : विधायक
Maharajganj News - महराजगंज में भाजपा शिकारपुर एवं घुघली मंडल ने दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की बात की। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आह्वान किया।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा शिकारपुर मंडल एवं घुघली मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ घुघली क्षेत्र के बेलवा टीकर स्थित प्रभावती देवी महाविद्यालय में हुआ। घुघली मंडल के प्रशिक्षण अभियान में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने सरकार की उपलब्धियां विषय पर विस्तार से बोलते हुए कार्यकर्ताओं का अह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
शिकारपुर मंडल के प्रशिक्षण अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर प्रकाश डालते हुए पार्टी की मूल विचारधारा और सिद्धांतों को विस्तार से समझाया। कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और अनुशासन पर निर्भर करती है। कार्यक्रम में दोनों मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, विजय गौड़, मान सिंह, निहाल सिंह, मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, मंडल महामंत्री श्याम मोहन चौधरी, शंभू वर्मा, ठाकुर रौनियार, मनोज जायसवाल, देवेंद्र पांडेय, राधेश्याम गुप्ता, दिनेश जायसवाल, नरेंद्र पटेल, पारस पटेल, रामाज्ञा यादव, बलराम दुबे, अमित पांडेय, मानवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


