तेज हुई विकास की गति, हर पात्र हो रहा लाभान्वित : बजरंग
Maharajganj News - पुरंदरपुर के परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित कार्यशाला में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने विकास की गति तेज की है। उन्होंने सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों...

पुरंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मधुकरपुर महदेवा स्थित परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित मण्डल कार्यशाला में फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा की देश व प्रदेश में सरकार आने के बाद विकास की गति तेज हुई है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों व समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों, पंचायत चुनाव, स्नातक/शिक्षक चुनाव की कार्ययोजना बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर सभी को योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को बताएं। आने वाले चुनाव की तैयारी करें।
इस दौरान मण्डल प्रभारी बच्चू लाल चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, मंडल अध्यक्ष बृजेश चौधरी, विनोद प्रजापति, अमित उपाध्याय, जुगानी जायसवाल, रामनरायन पांडेय, राकेश जायसवाल, जितेंद्र विश्वकर्मा, अरविंद सहानी, रामउजागीर चौधरी, सदानंद शर्मा, अमर सिंह मौर्या, रामप्रकाश सिंह, रमाकांत यादव, रविन्द्र सिंह, प्रधान अशोक चौरसिया, गयादीन चौधरी, प्रधान धर्मेंद्र पांडेय, प्रधान धनंजय यादव, सतीश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




