महराजगंज में भाजपाइयों का फूटा गुस्सा, कांग्रेस का पुतला फूंककर प्रदर्शन
Maharajganj News - कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी और उनकी दिवंगत माता पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नौतनवा में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता जितेंद्र...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा कार्यक्रम के दौरान बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी दिवंगत माता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी से भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भाजपाइयों ने रविवार को नौतनवा कस्बे के गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जरूरत जताई। भाजपाइयों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निचले स्तर पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और देश में विकास नीतियों से घबराकर निचले स्तर की राजनीति पर आ गए हैं।

कांग्रेस पार्टी के मंच से प्रधानमंत्री और उनके स्वर्गीय माता को लेकर जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया, वह काफी शर्मनाक है। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुनिया में वैश्विक लीडर बनकर उभर रहे हैं। इसकी वजह से कांग्रेस पार्टी घबराई हुई है। यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ओमप्रकाश, सुधांशु वर्मा, दुर्गेश, सुनील, निखिल, सनोज, जुगल किशोर, संतोष, राधेश्याम, शत्रुघ्न, जगदीश, रामकिशन, हरिनारायन, प्रेम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




