जनता के बीच सक्रिय रहें, लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी : पंकज

Feb 17, 2026 05:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

Maharajganj News - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहने और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया। जनसुनवाई में उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। चौधरी ने कहा कि योजनाएं पारदर्शिता से लागू की जा रही हैं और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।

जनता के बीच सक्रिय रहें, लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी : पंकज

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच सक्रिय रहें। लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं। वे मंगलवार को जनसुनवाई कर आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान महराजगंज सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और फरियादी उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सुबह से ही जनसुनवाई स्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने राजस्व, पुलिस, विद्युत, सड़क, पेंशन, आवास योजना तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं उठाईं।

कई लोगों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण और सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराई। पंकज चौधरी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से फोन पर बात कर समाधान सुनिश्चित कराने का प्रयास भी किया। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठनात्मक विषयों पर भी प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा की। आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण को लेकर मार्गदर्शन लिया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और जनसुनवाई उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं पारदर्शिता के साथ लागू की जा रही हैं, लेकिन कहीं भी लापरवाही या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें और अनावश्यक चक्कर न लगवाए जाएं। इस अवसर पर डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, गिरिजेश जायसवाल, रणजीत सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सुधाकर पटेल, राहुल पटेल, त्रिभुवन पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, वीरेंद्र सिंह, बबलू सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। जनसुनवाई के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;