महराजगंज जिला में सर्पदंश से भाजपा नेता की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूनाथ वर्मा की सर्पदंश से मौत हो गई। वे खेत में काम कर रहे थे, तभी एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। परिवार के लोग उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन 13 वायल एंटी स्नैक विनम इंजेक्शन के बाद भी उनकी मौत हो गई। विधायक मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

महराजगंज जिला में सर्पदंश से भाजपा नेता की मौत

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूनाथ वर्मा की सर्पदंश से मौत हो गई। निधन की सूचना पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। भाजपा पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूनाथ वर्मा शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ गए थे। खेत में ही विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। सूचना पर घर वाले मौके पर पहुंचे। सांप को पकड़कर साथ लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टर ने तत्काल एंटी स्नैक विनम इंजेक्शन देना शुरू किया। 13 वायल एएसवी लगने के बाद भी उनकी मौत हो गई।

उनकी मौत की सूचना मिलते ही सदर विधायक और पनियरा विधायक हॉस्पिटल पहुंचे। सीएमएस डॉक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।