Maharajganj News: उमेश चन्द्र बने नगर पालिका/नगर पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News: भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक में उमेश चन्द्र जायसवाल को नगर पंचायत पनियरा का जिलाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह और सभी ब्लाक प्रमुख मौजूद रहे। इस निर्णय का उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना और नगर निकायों के विकास कार्यों में तेजी लाना है।

उमेश चन्द्र बने नगर पालिका/नगर पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष
उमेश चन्द्र बने नगर पालिका/नगर पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम।भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से नगर पंचायत पनियरा के प्रथम अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल को नगर पालिका/नगर पंचायत का जिलाध्यक्ष चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष-केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह सहित सभी ब्लाक प्रमुख एवं सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष मौजूद रहे। निर्वाचन के बाद प्रदेश अध्यक्ष, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, सभी ब्लाक प्रमुखों तथा नगर पालिका/पंचायतों के अध्यक्षों ने उमेश चन्द्र जायसवाल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। बताया गया कि संगठन को मजबूत करने और नगर निकायों के विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

पनियरा के चेयरमैन के जिलाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र व भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: उमेश चन्द्र बने नगर पालिका/नगर पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष