
सरकार पटेल जयंती को लेकर भाजपा ने की कार्यक्रमों की घोषणा
संक्षेप: Maharajganj News - सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा ने 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक कई कार्यक्रमों की घोषणा की है। इसमें रन फॉर यूनिटी, गोष्ठी, निबंध, भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता शामिल हैं। सभी...
महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भाजपा ने अपने कार्यक्रमों की घोषणा की। पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत करते हुए जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने कहा कि आगामी 31अक्टूबर से 6 दिसंबर तक पार्टी ने कई कार्यक्रमों की घोषणा की है। इसके तहत जिला मुख्यालय स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रन फॉर यूनिटी की दौड़ के साथ प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रणेता भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को सभी बूथों पर मनाई जाएगी।
उनके व्यक्तिव पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 1 नवंबर से 7 नवंबर तक सभी स्कूलों और विद्यालयों में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर निबंध प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 7 नवंबर से प्रत्येक विधान सभा में पद यात्रा रन फॉर यूनिटी एक दिन या दो दिन के अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे। यात्रा के अंत में जनसभा होगी, जिसमें सभी लोग मौजूद रहेंगे। रन फॉर यूनिटी के दौरान फूल वर्षा की भी व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के त्याग, समर्पण और दृढ़ संकल्प से ही आज भारत अखंड रूप में खड़ा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। जिला प्रभारी ने कहा कि सरदार पटेल जी की जयंती केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि एकता, अखंडता और सेवा की भावना को दोहराने का अवसर है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में एकता दौड़, संगोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को नमन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने लौह पुरुष पटेल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




