Maharajganj News: साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: चौक बाजार में शनिवार को गैस गोदाम के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक लाया गया।

Maharajganj News: साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर

Maharajganj News: चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। चौक-निचलौल मार्ग पर शनिवार को गैस गोदाम के पास साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।टीकर निवासी संदेश भारती और पिपरिया मानिकराय निवासी पप्पू राव किसी काम से बाइक से चौक बाजार गए थे। घर लौटने के दौरान दोनों जैसे ही गैस गोदाम के पास पहुंचे, निचलौल की ओर से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक पहुंचाया गया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजेंद्र यादव ने बताया कि संदेश भारती की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार दो युवक घायल, एक गंभीर