बेल्जियम से भारत भ्रमण पर निकले निकोलस ने बौद्ध धर्म में जताई आस्था

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - बेल्जियम के निकोलस ने भारत में बौद्ध धर्म का अध्ययन करने के लिए यात्रा की है। वे 21 जनवरी को स्टॉकहोम से दिल्ली आए थे और अब नौतनवा ब्लाक के रतनपुर में रहकर विपश्यना ध्यान विधि का अभ्यास कर रहे हैं। निकोलस भारत के प्रमुख बौद्ध स्थलों की यात्रा कर जुलाई में बेल्जियम लौटेंगे।

बेल्जियम से भारत भ्रमण पर निकले निकोलस ने बौद्ध धर्म में जताई आस्था

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बेल्जियम से भारत भ्रमण पर निकले निकोलस को भारत देश से गहरा लगाव है। साथ ही बुद्ध धर्म मे विपश्यना ध्यान विधि के प्रयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए बौद्ध धर्म मे अपनी आस्था प्रकट की। वे मानवता को ही दुनिया का सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। चार दिनों से नौतनवा ब्लाक में ग्राम पंचायत रतनपुर स्थित सुदामा प्रसाद जन कल्याण फाउंडेशन के अतिथि गृह में रुककर बौद्ध धर्म का अध्ययन कर रहे हैं। जन कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रभात वर्मा जब जनवरी 2026 में यूरोप टूर पर थे तो निकोलस से स्टॉकहोम में मुलाकात हुई थी l निकोलस यहां आने से पहले एक माह बोध गया, सारनाथ, कुशीनगर, लुम्बिनी आदि बौद्ध स्थानों पर पहुंचे थे।अब

रतनपुर, बनरसिंहा, भगवानपुर आदि अनेक ग्राम का भ्रमण कर रहे हैं। निकोलस ने बताया कि 21 जनवरी को स्टॉकहोम से प्रभात वर्मा के साथ ही प्लेन से दिल्ली आए थे। अब इनके ग्राम रतनपुर में रहकर बौद्ध दर्शन का अध्ययन कर रहे हैं। भारत के बौद्ध स्थलों को लगभग 4 माह भ्रमण करते हुए जुलाई में बेल्जियम लौटेंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।