छह केन्द्रों पर हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, अफसर करते रहे निगरानी

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - -2221 परीक्षार्थी रहे पंजीकृत, पहली पाली में 153 व दूसरी पाली में 152 रहे अनुपस्थितबीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को जिले के छह परीक्षा केद्र

छह केन्द्रों पर हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, अफसर करते रहे निगरानी

महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को जिले के छह परीक्षा केद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत कुल 2221 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 153 व दूसरी पाली में 152 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन की पूरी निगरानी रही। परीक्षा के लिए नामित मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षा छूटने के बाद शहर के कालेज रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। यातायात पुलिस ने स्थिति को संभालकर सामान्य किया。

परीक्षा का आयोजन

परीक्षा दो पालियों में हुई। सुबह नौ बजे से पहले ही परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थी पहुंच गए। कड़ी जांच व पहचान के बाद परीक्षार्थियों को केन्द्रों में एंट्री मिली। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई。

Voice of UP

स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती

सभी परीक्षा केन्द्रों पर तैनात रहे स्टैटिक मजिस्ट्रेट। सभी परीक्षा केंद्रों पर डीएम ने स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की थी। ये परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्त होने तक परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी व नायब तहसीलदार को बनाया गया। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए थे। पर्यवेक्षक असिस्टेंट प्रोफेसरों को बनाया गया। संबंधित विद्यालय व महाविद्यालय के प्रधानाचार्य व प्राचार्य ने केन्द्राध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई। परीक्षा के उप नोडल संयोजक डॉ. अजय कुमार मिश्र व उप नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार गौड़ ने बताया कि जिले के कुल 6 परीक्षा केन्द्रों पर 2221 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 2068 व दूसरी पाली में 2069 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षार्थियों की उपस्थिति

इन केन्द्रों पर इस तरह रही परीक्षार्थियों की उपस्थिति

केन्द्र आवंटित परीक्षार्थी पहली पाली दूसरी पाली

डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महा विद्यालय- 380 364 364

गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज- 380 347 348

राजकीय बालिका इंटर कालेज धनेवा धनेई- 380 346 346

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज ब्लाक ए- 380 349 349

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज ब्लाक बी-380 362 361

महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज- 321 300 301

सामान्य प्रश्न

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कब हुई?
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।