Maharajganj News: बेसुध छात्रा को सड़क किनारे फेंक कार सवार फरार, हड़कंप

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज जिले में जोगिया रेलवे क्रासिंग के पास एक स्नातक छात्रा बेसुध मिली। आरोप है कि कार सवार युवकों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर सड़क किनारे फेंक दिया। छात्रा को घुघली सीएचसी में भर्ती किया गया है। स्थानीय लोग शोहदों के आतंक से हैरान हैं।

Maharajganj News: बेसुध छात्रा को सड़क किनारे फेंक कार सवार फरार, हड़कंप

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया रेलवे क्रासिंग के पास सड़क के किनारे बेसुध हालत में एक स्नातक छात्रा के मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने बेसुध छात्रा को गाड़ी का दरवाजा खोलकर चलती सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से तेजी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस और परिजनों ने आनन-फानन में छात्रा को घुघली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया。

घटना की जानकारी

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि क्षेत्र की ही रहने वाली स्नातक की छात्रा को आरोपित युवकों ने कोई नशीला पेय पदार्थ पिला दिया था, जिससे वह पूरी तरह अचेत अवस्था में थी। सोमवार को जोगिया क्रासिंग के पास अचानक एक कार रुकी और सवार युवकों ने छात्रा को बाहर धकेल दिया। सड़क किनारे छात्रा के गिरते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक कार सवार तेजी से गाड़ी भगा ले गए।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

कार सवार कौन थे, छात्रा को कहां से बैठाया था और उसके साथ क्या-क्या घटना हुई है? इसका खुलासा छात्रा के पूरी तरह होश में आने और बयान दर्ज होने के बाद ही हो सकेगा। सीएचसी पर इलाज के दौरान पुलिस कर्मी भी डटे रहे। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आरोप है कि इलाके में कार सवार कुछ शोहदों का आतंक बढ़ गया है। वह छात्राओं व युवतियों को बहला-फुसलाकर ले जाते हैं। लोकलाज के डर से पीड़ित परिवार अक्सर चुप रह जाते हैं, जिससे इन मनचलों के हौसले बुलंद हैं। घुघली थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि छात्रा नशे की हालत में मिली थी। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

घटना कहां हुई थी?
घटना घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया रेलवे क्रासिंग के पास हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: बेसुध छात्रा को सड़क किनारे फेंक कार सवार फरार, हड़कंप