घर-घर पहुंचकर आशा आयुष्मान कार्ड करेंगी जारी

Mar 09, 2026 10:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - आयुष्मान भारत योजना के तहत वंचित लोगों के लिए राहत की खबर है। अब परिवार के सदस्यों का गोल्डेन कार्ड उनके घर पर ही जारी किया जाएगा। इसके लिए आशा कर्मचारियों को आईडी जारी की गई है। जिले में 2 लाख 52 हजार 446 परिवार चयनित हैं, जिनमें से 3 लाख 47 हजार 805 सदस्यों का कार्ड अभी तक जारी नहीं हुआ है।

घर-घर पहुंचकर आशा आयुष्मान कार्ड करेंगी जारी

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आयुष्मान भारत योजना कार्ड वंचित लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हे कार्ड जारी कराने के लिए कार्यालय नही जाना पड़ेगा। आशा उनके घर पहुंचेगी। चयनित परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड जारी करेंगी। इसके लिए उन्हें आईडी जारी किया गया है। अभियान के तहत लोगों को कार्ड जारी करेंगी।आयुष्मान भारत योजना में जिले के दो लाख 52 हजार 446 परिवार चयनित हैं। इन चयनित परिवारों में 11 लाख 72 हजार 839 सदस्य हैं। इन सभी सदस्यों का गोल्डेन कार्ड जारी करना अनिवार्य हैं। गोल्डेन कार्ड जारी करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक, ब्लाक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिले स्तर पर सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल में व्यवस्था है।

इसके अलावा योजना में चयनित 19 निजी हास्पिटल में भी गोल्डेन कार्ड जारी करने की सुविधा है। इसके लिए आयुष्मान मित्रों की तैनाती है। बावजूद तीन लाख 47 हजार 805 सदस्यों का गोल्डेन कार्ड जारी नहीं हुआ। इसे लेकर शासन सख्त हो गया है। शासन ने चयनित परिवार के सभी सदस्यों का गोल्डेन कार्ड जारी करने का आदेश दिया है। शासन का आदेश मिलते ही स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आ गया है। कार्ड जारी करने के लिए गांव स्तर पर आशा को आईडी जारी किया है। आशा चयनित परिवार के घर पहुंचेंगी। परिवार के सदस्यों का गोल्डेन कार्ड जारी करेंगी। जरूरत पड़ने पर आयुष्मान मित्र और एएनएम के अलावा सीएचओ से सहयोग लेंगी।आयुष्मान भारत योजना में चयनित परिवार के सभी सदस्यों का गोल्डेन कार्ड जारी करने के लिए गांव स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराया गया है। आशा उनके घर पहुंचेगी और सभी सदस्यों का गोल्डेन कार्ड जारी करेंगी। इसके अलावा पंचायत सहायक, एएनएम और सीएचओ से गोल्डेन कार्ड जारी करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आईडी जारी किया गया है।डॉ. नवनाथ प्रसाद, सीएमओ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।