धूम्रपान से होने वाले नुकसान बताएं, छोड़ने को करें प्रेरित : सीएमओ

Mar 12, 2026 11:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज में सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने धूम्रपान छोड़ने के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि धूम्रपान से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और यह दूसरों को भी प्रभावित करता है। एसीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार ने नो स्मोकिंग डे के महत्व पर चर्चा की और स्वस्थ जीवनशैली के लिए धूम्रपान से दूर रहने की सलाह दी।

धूम्रपान से होने वाले नुकसान बताएं, छोड़ने को करें प्रेरित : सीएमओ

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए जागरूक करना होगा। इसके लिए धूम्रपान से होने वाले नुकसान को बताते हुए जागरूक करना होगा कि धूम्रपान करने वाला अपने साथ दूसरों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। वे सीएमओ कार्यालय सभागार में हुई गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।एसीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार ने नो स्मोकिंग डे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। लोगों को स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए धूम्रपान से दूर रहना होगा।

डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने कहा कि धूम्रपान छोड़ने के लिए व्यक्ति के अंदर मजबूत इच्छाशक्ति होनी चाहिए। धूम्रपान से फेफड़े, हृदय रोग, कैंसर आदि बीमारी होने के साथ-साथ शरीर का हर अंग प्रभावित हो सकता है। प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो सकती है।डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने कहा कि व्यक्ति धूम्रपान करना शौकिया शुरू करता है, लेकिन कब इसकी गिरफ्त में चला जाता है? पता नहीं चल पाता है। जब पता चलता तब तक देर हो चुकी होती है। धूम्रपान छोड़ने के व्यक्ति को दृढ़ संकल्पित होना होगा। इस अवसर पर क्वालिटी एश्योरेंस के जिला सलाहकार डॉ. संतोष ओझा, विपुल यादव, डीपीएम नीरज सिंह, डीईओ कमलेश यादव, हरिकेश यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।