Atewa Pension Save Platform Meeting in Maharajganj Strategy for Old Pension Restoration पुरानी पेंशन हमारा हक, इसे हम सब लेकर रहेंगे, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsAtewa Pension Save Platform Meeting in Maharajganj Strategy for Old Pension Restoration

पुरानी पेंशन हमारा हक, इसे हम सब लेकर रहेंगे

Maharajganj News - महराजगंज में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक हुई, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली में धरना प्रदर्शन की योजना बनाई गई। पनियरा ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव में मोहम्मद अयूब अंसारी को ब्लाक अध्यक्ष और...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 10 Sep 2025 10:22 AM
share Share
Follow Us on
पुरानी पेंशन हमारा हक, इसे हम सब लेकर रहेंगे

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक पनियरा में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए दिल्ली में होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही पनियरा ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव भी किया गया। इसमें मोहम्मद अयूब अंसारी को ब्लाक अध्यक्ष व राजेश्वर प्रसाद को संरक्षक बनाया गया। साथ ही धर्मेन्द्र पाल का उपाध्यक्ष, राकेश यादव को मंत्री, सुबाष चंद, अरूण कुमार, विद्यासागर को ब्लाक महामंत्री बनाया गया। धर्मेन्द्र पाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. फूलचंद यादव को उपाध्यक्ष, दीपक कश्यप, सुनील कुमार को संगठन मंत्री, विकास त्रिपाठी,रमानन्द वर्मा, राम मिलन को संयुक्त मंत्री,अवनीश उपाध्याय व अरविंद पांडेय को प्रवक्ता, राम नारायण,अरूण कुमार मिश्र को सलाहकार, ज्ञानुर सिंह, फूलचन्द यादव को मीडिया प्रभारी, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, नन्हकू प्रजापति, गोवर्धन को प्रचार मंत्री, विजय कुमार को आडिटर व सिकंदर को आईटी सेल का प्रभारी बनाया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा कि शिक्षकों व कर्मचारियों के जीवन भर की देश सेवा में किए गए योगदान का प्रतिफल है। पुरानी पेंशन की लड़ाई वृद्धावस्था की चिंताओं को लेकर है। अध्यक्षता ब्लाक संरक्षक राजेश्वर प्रजापति व संचालन प्रणव द्विवेदी ने किया। इस मौक पर प्रान्तीय संगठन मंत्री राजेश जायसवाल, जिला मंत्री शिवशरन सिंह ने आवाज को बुलंद करने की जरूरत जताई। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र गुप्त, शिव प्रताप सिंह, राजेश्वर प्रजापति, धर्मेंद्र पाल, विनोद वर्मा, अरविन्द पांडेय, सफाई कर्मचारी के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।