Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsCase Filed Against School Staff for Assault and Theft in Maharajganj
स्कूल संचालक से लूट के मामले में तीन पर केस

स्कूल संचालक से लूट के मामले में तीन पर केस

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम परागपुर में एक निजी स्कूल के संचालक पर कर्मचारियों द्वारा चार महीने पहले की गई मारपीट के मामले में केस दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कर्मचारियों ने स्कूल में गाली-गलौज कर मारपीट की और चोरी की।

Jan 09, 2026 04:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम परागपुर में चार महीने पहले स्कूल संचालक से कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट के मामले में केस दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम छितौना निवासी गजेन्द्र यादव ने बताया है कि चार जुलाई 2025 से उनके द्वारा ग्राम परागपुर स्थित एक निजी स्कूल को संचालित किया जा रहा है। इनके स्कूल में अन्य स्टाफ के साथ एक पुरुष और दो महिला कर्मचारी भी कार्यरत हैं। इन तीनों को शिकायत के बाद स्कूल की गरिमा बनाए रखने की हिदायत भी दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिर भी इन लोगों द्वारा स्कूल परिसर में मोबाइल पर वीडियो देखा जाता रहा और ये लोग स्कूल ड्रेस में भी नहीं आते थे। इस बात की रंजिश में बीते 25 अगस्त को जब ड्रेस पहनकर न आने का कारण पूछा गया तो कुछ बच्चों के सामने इन लोगों ने उन्हें गाली देते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। इन लोगों ने स्कूल गेट के बाहर खड़े कुछ लोगों को बुलाकर मारपीट किया और उनके जेब तथा स्कूल की अलमारी में रखी नगदी रकम और लैपटॉप लूट ले गए। स्कूल में रखे गए दस्तावेज भी इन लोगों ने नष्ट कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर श्यामसुंदर यादव और दो युवतियों सभी निवासी ग्राम सिरौली और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।