पुरानी रंजिश में प्रधान पर हमला, पांच के खिलाफ केस

Mar 06, 2026 12:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज के सिंहपुर में ग्राम प्रधान अम्बरीश शाही पर पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ। आरोप है कि घात लगाए बैठे आरोपितों ने हॉकी और लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रधान ने पुलिस में तहरीर दी है, और आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर प्रधान संघ एसपी से मुलाकात करेगा।

पुरानी रंजिश में प्रधान पर हमला, पांच के खिलाफ केस

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के ग्राम प्रधान अम्बरीश शाही के उपर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रधानसंघ आज एसपी से मुलाकात करेगा। सिंहपुर के प्रधान अम्बरीश शाही ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन मार्च की रात साढ़े नौ बजे पुरानी रंजिश में पहले से घात लगाए बैठे आरोपितों ने हॉकी, लाठी, रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपित पक्ष का कहना है कि प्रधान ने ही फोन कर बुलाया। उनके साथ कुछ लोग पहले से मौजूद थे। मारपीट वहीं शुरू किए। प्रकरण में वह भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुलदीप, रितेश, प्रदीप निवासी सिंहपुर टोला विश्राम धुसी व नर्सरी टोला के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है। इस मामले में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इस मामले में प्रधान संघ के पदाधिकारी व सदस्य शुक्रवार को एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।