ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजबहन से मांगा दुपट्टा, फंदा बनाकर दे दी जान

बहन से मांगा दुपट्टा, फंदा बनाकर दे दी जान

क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनीगंज में बुधवार की सुबह 24 वर्षीय युवक दुर्गेश मद्धेशिया का शव घर के सामने एक आम के पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के...

बहन से मांगा दुपट्टा, फंदा बनाकर दे दी जान
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजWed, 01 Jul 2020 10:12 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनीगंज में बुधवार की सुबह 24 वर्षीय युवक दुर्गेश मद्धेशिया का शव घर के सामने एक आम के पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक दुर्गेश रात में अपने घर पर सोया था। सुबह उसका शव दुपट्टे से आम के पेड़ पर लटका मिला। पिता गणेश ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इलाज चल रहा था। रात में अपनी बहन को जगाकर उससे उसका दुपट्टा मांगा था कि मच्छर बहुत काट रहे हैं। एसओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। परिजनों के अनुसार युवक तनाव में था और उसका इलाज चल रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें