
रोबोटिक्स से छात्रों में जगी नवाचार की भावना : सेमकुट्टी
Maharajganj News - महराजगंज के नवजीवन मिशन स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया गया। यह पहल छात्रों में नवाचार, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का एक मंच प्रदान करती है।...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नवजीवन मिशन स्कूल आनन्दनगर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को नए अध्याय के रूप में जोड़ा जा रहा है। इसका उद्घाटन समारोह विद्यालय परिसर में शनिवार को हुआ। विद्यालय के चेयरमैन पीसी सैमकुट्टी, प्राध्यापक प्रोफेसर प्रसिल्ला सैम, प्रबन्धक कैप्टन आशीष सैम, साफ्टवेयर इंजीनियर श्यामली, प्रधानाचार्य शाजी लुईस एवं टवारी इंजीनियर अध्यापक और अभिभावक मौजूद रहे। चेयरमैन ने कहा कि भविष्य की ओर कदम विद्यालय में रोबोटिक्स से छात्रों में नवाचार की भावना जगी है। उन्होंने कहा कि आज समाज में एआई का मुख्य कदम भविष्य को रोबोटिक्स एवं नवाचार से जोड़ना है। हमारे विद्यालय ने आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रोबोटिक्स और आर्टिफिसीयल्स इंटेलिजेंस लैब की शुरुआत की है।

यह प्रयोग शाला छात्रों में रचनात्मकता, जिज्ञासा और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने का एक अनोखा मंच दिया है। लैब में बच्चे यह सीखते हैं कि रोबोट कैसे बनाए जाते है? और यह कैसे काम करते हैं? कहा कि यह पहल न केवल छात्रों को तकनीकी ज्ञान देती है बल्कि उनमें रचनात्मकता सोच, टीमवर्क और ज्ञान देती है। विश्लेषण जैसी महत्वपूर्ण क्षमताएं भी विकसित करती हैं। यहां तक कि एआई लेख एक ऐसा स्थान है, जहां छात्र भविष्य का निर्माण स्वयं अपने हाथों से करना सीख रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




