कोटेदारों के कांटों की हुई जांच, अधिकारियों ने परीक्षण कर लगाई नई सील

Mar 16, 2026 01:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - नौतनवा तहसील में कोटेदारों द्वारा तौल कांटों की वार्षिक जांच की गई। बाट व माप विभाग ने कांटों का परीक्षण कर नई सील लगाई। यह सुनिश्चित किया गया कि तौल मशीन मानकों के अनुसार हो, ताकि कार्ड धारकों को सही मात्रा में खाद्यान्न मिल सके। जांच के दौरान सभी समस्याओं का समाधान किया गया।

कोटेदारों के कांटों की हुई जांच, अधिकारियों ने परीक्षण कर लगाई नई सील

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील परिसर में स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय पर नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के कोटेदारों द्वारा तौल में इस्तेमाल किए जाने वाले कांटो की वार्षिक जांच की गई। बाट व माप विभाग के अधिकारियों ने कांटों का परीक्षण कर उस पर नई सील लगाई। कार्ड धारकों में खाद्यान्न सही मात्रा में सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष कोटेदारों के तौल मशीन का परीक्षण किया जाता है।अधिकारियों द्वारा कोटेदारों के कांटो की हो रही जांच के दौरान सुनिश्चित किया कि तौल में इस्तेमाल किया जा रहे कांटे पूरी तरह मानकों के अनुरूप हो। बड़ी संख्या में कांटों को लेकर पहुंचे कोटेदारों की जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर उसे मौके पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा ठीक करने के साथ ही नई सील लगाई गई।

सुबह से ही पूर्व सूचना के आधार पर पहुंचे कोटेदारों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लाइन लगाकर सभी कोटेदारों का एक-एक कर कांटों का परीक्षण किया गया। किसी भी तरह की समस्या आने पर उसका समाधान भी किया गया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उचित दर विक्रेताओं के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तौल मशीन का स्टांपिंग कराया गया है। एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी ऐसे कोटेदारों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली मशीन की जांच कराई जाती है, जिससे कार्ड धारकों में सही तौल में खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।