Maharajganj News: ईंट निर्माता समिति के जहीर अध्यक्ष, पीयूष महामंत्री बने
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ईंट भट्ठा संचालकों की समस्याओं व संगठन को मजबूत करने के
Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ईंट भट्ठा संचालकों की समस्याओं व संगठन को मजबूत करने के लिए महाराजगंज ईंट निर्माता समिति की वार्षिक बैठक हुई। इसमें भट्ठा संचालन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के बाद समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।चुनाव अधिकारी मुरारी लाल साधवानी की देखरेख में जहीर खान को अध्यक्ष, पीयूष करमचंदानी को महामंत्री, अभय जायसवाल को सह-मंत्री व रामकुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों के चयन पर मौजूद भट्ठा मालिकों ने सहमति जताते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। बैठक में भट्ठा उद्योग के सामने आ रही विभिन्न चुनौतियों, संचालन संबंधी समस्याओं व उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि समिति भट्ठा संचालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ उनके हितों के लिए संगठित होकर काम करेगी। इस दौरान सिद्धार्थ अग्रहरि, मो. सलीम, परमात्मा अग्रहरि, लक्ष्मी चंद कलवानी, हाजी अबरार, तैयब अंसारी, रविंद्र पटेल, राजेंद्र अग्रवाल, अर्जुन अग्रहरि, व्यास मुनि, जितेंद्र पाल सिंह समेत जिले के कई भट्ठा मालिक मौजूद रहे।


