ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजमहाराजगंज में रास्ता किया बंद तो नाराज ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ लगाया जाम, आधे घंटे बाधित रहा आवागमन 

महाराजगंज में रास्ता किया बंद तो नाराज ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ लगाया जाम, आधे घंटे बाधित रहा आवागमन 

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम देउरवां में रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को मामला गरम हो गया। नाराज लोगों ने आधे घण्टे तक जाम लगाया। गांव में खलिहान की भूमि में कब्जा किए हुए कुछ लोगों ने...

महाराजगंज में रास्ता किया बंद तो नाराज ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ लगाया जाम, आधे घंटे बाधित रहा आवागमन 
हिन्दुस्तान टीम, महराजगंजSun, 27 Sep 2020 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम देउरवां में रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को मामला गरम हो गया। नाराज लोगों ने आधे घण्टे तक जाम लगाया। गांव में खलिहान की भूमि में कब्जा किए हुए कुछ लोगों ने इधर से जाने वाले रास्ते में बांस बल्ली लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इसी रास्ते से गांव के करीब 60 परिवार के लोगों का अपने घर तक आना-जाना होता है। रास्ता अवरुद्ध किये जाने से नाराज ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ निचलौल-चिउटहां मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुँचे चिउटहां चौकी इंचार्ज अरुण कुमार दूबे, हल्का लेखपाल त्रिलोकी नाथ शर्मा व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इंद्रदेव प्रसाद ने ग्रामीणों को समझाया, तब जाकर ग्रामीण माने। चौकी इंचार्ज ने इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों को एसडीएम निचलौल के समक्ष अपनी बात रखने की सलाह दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें