Maharajganj News: मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने भरी हुंकार

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

Maharajganj News: महराजगंज में आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की कार्यकर्त्रियों ने बढ़ाई गई प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने की मांग की। उन्होंने लंबित भुगतान का भी विरोध किया और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो संगठन आंदोलन करेगा।

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने भरी हुंकार
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने भरी हुंकार

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की कार्यकर्त्रियों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय परिसर में बैठक की।

बैठक में प्रमुख मुद्दे

जिलाध्यक्ष छाया भारती के नेतृत्व में कार्यकर्त्रियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसमें बढ़ाई गई 25सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने, लंबित भुगतान कराने व जीपीएस आधारित उपस्थिति व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन आंदोलन व प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।

सरकारी निर्णय पर असहमति

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के मूल मानदेय में 15 सौ रुपये व प्रोत्साहन राशि में 25 सौ रुपये की बढ़ोतरी की है। 25 सौ रुपये को भी मूल मानदेय में शामिल किया जाए। इसका हर माह नियमित भुगतान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्व से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान भी कई जिलों में नियमित नहीं है। कई महीनों की राशि लंबित है। कहीं छह महीने तो कहीं सालभर बाद एक-दो महीने की राशि मिल रही है। इससे कार्यकत्रियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जीपीएस प्रणाली का विरोध

बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने पोषण ट्रैकर के माध्यम से लागू जीपीएस आधारित उपस्थिति व्यवस्था का भी विरोध किया। कहा कि गांवों में नेटवर्क की समस्या रहती है, आर्थिक परेशानी के कारण मोबाइल रिचार्ज कराना भी मुश्किल होता है। विभागीय बैठक, प्रशिक्षण व अन्य सरकारी कार्यों के लिए केंद्र से बाहर रहने पर जीपीएस उपस्थिति में भी दिक्कत आती है। इस दौरान सरोज जायसवाल, राजमती, सोना, आयशा, ज्ञानमती, शोभा, सदरून, शीला, सीमा, संगीता, अनीता, सपना, सुमित्रा, जावित्री, शीशमली, पूनम, कमलावती, विंध्यवासिनी, सरोज, रीना आदि मौजूद रहीं।

सामान्य प्रश्न

✦आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने किस मुद्दे पर बैठक की?−
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने बढ़ाई गई प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने, लंबित भुगतान कराने व जीपीएस आधारित उपस्थिति व्यवस्था समाप्त करने की मांग की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमहाराजगंजMaharajganj News: मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने भरी हुंकार