छेड़खानी व अश्लील हरकत का आरोप, चार पर केस
सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद सिन्दुरिया क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़खानी व...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजSun, 12 Nov 2023 01:30 AM
ऐप पर पढ़ें
सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद
सिन्दुरिया क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला ने एसपी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
महिला का कहना है कि उसकी सास घर का कूड़ा फेंकने गई थी। उसी समय उसके पट्टीदार एकजुट होकर उसे मारने-पीटने लगे और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। धमकी भी दी। एसओ मनीषा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
