किसानों ने फर्जी हस्ताक्षर बनाकर रिपोर्ट लगाने की शिकायत की
Maharajganj News - महराजगंज के ग्राम बैठवलिया में चकबंदी प्रक्रिया में किसानों ने मनमानी की शिकायत की है। किसानों ने डीएम को पत्र देकर बताया कि उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर मामला निपटाया गया है। चकबंदी के दौरान उनकी भूमि की पैमाइश नहीं की गई है और फार्म 35 भी नहीं दिए गए हैं।

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम बैठवलिया में चकबंदी प्रक्रिया में मनमानी की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस गांव के कुछ किसानों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया है कि उनके द्वारा पूर्व में 15 बिंदुओं पर जांच के लिए शिकायत किया गया था तो चकबंदी विभाग के जिम्मेदारों ने उनका फर्जी हस्ताक्षर बनवाकर मामले का गलत तरीके से निस्तारण कर दिया। इससे इनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्राम बैठवलिया निवासी प्रभाकर जायसवाल, राजकुमार, मुन्ना, राम भरोस, राकेश, भोलू, राजू, अनिल, शिवम और मानवेंद्र आदि लोगों ने बताया कि इनके गांव में चकबंदी प्रक्रिया कई वर्षों से चल रही है।
चकबंदी के दौरान जिम्मेदारों द्वारा मनमाना किया जा रहा है। अभी तक जो भूमि पैमाईश हुई है। उससे संबंधित किसानों को फार्म 35 नहीं वितरित किया गया है। इस गांव सभा में सेक्टर एक में आने वाली कृषि भूमि की अभी तक पैमाईश नहीं की गई है। उसे छोड़कर अन्य सेक्टर में पैमाईश की गई है। किसानों की शिकायत है कि सेक्टर 25 में 57 एकड़ की भूमि है, जिसमें किसानों को 19 एकड़ 83 डिसमिल चाहिए।इसमें 37 एकड़ जमीन बंजर और डीह के नाम से है। इस भूमि को अलग किया जाना जरूरी है। भूमिधरी से एक्स्ट्रा जमीन को किनारे नहीं किया जा रहा है। चकबंदी कानूनगो राजमंगल ने बताया कि फर्जी हस्ताक्षर बनाकर निस्तारण की बात गलत है। उन लोगों ने खुद हस्ताक्षर बनाया था। बैठवलिया में भूमि पैमाईश के लिए समय मांगा गया है। कुछ ही दिनों में पैमाईश शुरू हो जाएगी और फार्म 35 भी वितरित किया जाएगा। क्या होता है फार्म 35 चकबंदी प्रक्रिया के दौरान जब किसान के खेत की पैमाइश होती है तो उसको फॉर्म 35 दिया जाता है। फॉर्म 35 का मतलब है किसान को अपने खेत चौहद्दी मिलती है और खेत का क्षेत्रफल भी दर्शाया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



