
नेपाल ने एमजीआई सिसवा व लखनऊ ने झारखंड को हराकर अगले दौर में किया प्रवेश
Maharajganj News - महराजगंज में आयोजित ठाकुर यादवेंद्र सिंह स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवे दिन नेपाल और लखनऊ की टीमों ने जीत हासिल की। नेपाल ने बारा फुटबॉल क्लब को 2-0 से हराया, जबकि लखनऊ ने जसीडीह झारखंड को 1-0 से हराया। मुकाबलों में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष शिब्बू खान रहे।
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर स्थित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल ग्राउंड पर रॉयल स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर यादवेंद्र सिंह स्मारक आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के पाचवें दिन दो मुकाबला खेला गया। इसमें नेपाल व लखनऊ ने अपने मुकाबले जीते। मुकाबले के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष शिब्बू खान व सभासद अश्विनी रौनियार रहे। पहला मुकाबला बारा फुटबॉल क्लब नेपाल व महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिसवा के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ के 20 वें मिनट में ही नेपाल के खिलाड़ी जर्सी नंबर 20 ईश्वर राणा ने शानदार मैदानी गोल मारकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
इसके पश्चात मध्यांतर बाद शुरू हुए मुकाबले के 75 वें मिनट में एक बार फिर नेपाल के खिलाड़ी जर्सी नंबर 7 संदीप यादव ने गोल मार कर टीम के स्कोर को 2-0 की बढ़त दिलाई। जिसे आखिरी क्षणों तक सिसवा टीम के खिलाड़ी गोल मारने में नाकाम रहे। इस तरह इस मुकाबले को नेपाल की टीम ने इस मैच को 1-0 से जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं दूसरा मुकाबला लखनऊ रेलवे व जसीडीह झारखंड के बीच खेला गया। मध्यांतर के पहले हाफ में इस कड़ाके की ठंड में दोनों टीमें खेल के मैदान में पसीना बहाती रही लेकिन गोल नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद शुरू हुए मुकाबले के 64 वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी जर्सी नंबर 10 देव थापा ने शानदार मैदानी गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच के आखरी क्षणों तक झारखंड टीम के खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे। इस तरह लखनऊ की टीम इस मुकाबले को 1-0 से जीत कर अगले दौर में पहुंच गई। मैच के निणार्यक की भूमिका जनपद मउ के नूरूद्दीन अंसारी तथा लाइनमैन की भूमिका जमाल अख्तर व रसीद अहमद व सन्तोष सिंह ने निभाई। इस दौरान रामकृपाल तिवारी, सुधीर सिंह, अशरफ अली, शकील अहमद, मंजूर अहमद, सोनू कुमार, आकाश सिंह, सैफ, एजाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




