Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsAll India Football Championship Final Ends in Draw Joint Winners Declared
फुटबॉल में काठमांडू और छपरा की टीम संयुक्त विजेता

फुटबॉल में काठमांडू और छपरा की टीम संयुक्त विजेता

संक्षेप:

Maharajganj News - महराजगंज में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काठमांडू नेपाल और छपरा बिहार के बीच हुआ। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सका। पेनाल्टी शूटआउट और सडेन डेथ के बाद भी नतीजा बराबरी पर रहा, जिसके चलते दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

Jan 06, 2026 12:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पंचायत इंटर कॉलेज परतावल बाजार के मैदान पर आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। काठमांडू नेपाल व छपरा बिहार के बीच खेले गए इस खिताबी मुकाबले में जीत-हार का फैसला अंत तक नहीं हो सका। पेनाल्टी शूटआउट व सडेन डेथ के बाद भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके चलते आयोजकों ने दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। निर्धारित समय के पहले व दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। गतिरोध तोड़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया, जिसमें भी दोनों टीमों के आक्रमण विफल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद मैच पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां मुकाबला फिर बराबरी पर छूटा। अंत में सडेन डेथ का सहारा लिया गया, इसमें भी नतीजा बराबरी का रहा। इसके बाद दोनों टीमों का समग्र प्रदर्शन व खेल भावना को देखते हुए संयुक्त विजेता का निर्णय लिया गया। फाइनल मैच के दौरान एमएलसी ध्रुव नारायण त्रिपाठी, संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, निर्भय कुमार सिंह, दीपक सिंह, सतीश मद्धेशिया, नगर पंचायत घुघली के अध्यक्ष संतोष जायसवाल, काशीनाथ सिंह समेत कई अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।