ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजवाल्मीकि नगर बैराज के सभी 36 फाटक उठाए गए

वाल्मीकि नगर बैराज के सभी 36 फाटक उठाए गए

महराजगंज। वरिष्ठ संवाददाता नेपाल के पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश से गंडक नदी...

वाल्मीकि नगर बैराज के सभी 36 फाटक उठाए गए
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजTue, 15 Jun 2021 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज। वरिष्ठ संवाददाता

नेपाल के पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश से गंडक नदी उफान पर है। मंगलवार की शाम सात बजे वाल्मीकि नगर बैराज पर नदी का डिस्चार्ज बढ़कर 2.80 लाख क्यूसेक पहुंच गया। इसकी वजह से एहियात के तौर पर बैराज के सभी 36 फाटक उठा दिए गए। इससे निचले क्षेत्र रेता में पानी भरने की आशंका हो गई है।

वाल्मीकि नगर बैराज की क्षमता आठ लाख क्यूसेक है। हालांकि डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी होने पर निचले क्षेत्र में पानी पहुंचने की आशंका होती है और चार लाख क्यूसेक तक डिस्चार्ज पहुंचने पर बंधों पर दबाव बढ़ता है। लेकिन हर बार ढाई लाख क्यूसेक से अधिक पानी होते ही बैराज पर एहतियातन फाटक उठा दिए जाते हैं। इस बीच सोमवार से पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश से मंगलवार को नदी का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ा। मंगलवार की सुबह छह बजे नदी का डिस्चार्ज 1.43 लाख क्यूसेक रहा, जो 10 बजे तक 1.52 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। शाम छह बजते-बजते डिस्चार्ज बढ़कर 2.76 लाख पहुंच गया और एक घंटे बाद सात बजे 2.80 लाख पहुंच गया। बैराज के एसडीओ विकास ने बताया कि ढाई लाख के बाद फाटक उठा दिए जाते हैं। मंगलवार को सभी 36 फाटक उठा दिए गए हैं। इसकी पुष्टि महराजगंज सिंचाई विभाग द्वितीय के एक्सईएन राजीव कपिल ने भी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें