ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजनेपाल के लुक्का एयरपोर्ट पर हवाई सेवा ठप, भारतीय फंसे

नेपाल के लुक्का एयरपोर्ट पर हवाई सेवा ठप, भारतीय फंसे

मौसम खराब होने के कारण नेपाल के लुक्का एयरपोर्ट से हवाई सेवा बंद हो गई है। तीन दिन से यह परेशानी बनी हुई है। इसकी वजह से सैकड़ों पर्यटक लुक्का एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इनमें भारतीय यात्री भी...

नेपाल के लुक्का एयरपोर्ट पर हवाई सेवा ठप, भारतीय फंसे
हिन्दुस्तान टीम,महाराजगंजTue, 17 Sep 2019 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

मौसम खराब होने के कारण नेपाल के लुक्का एयरपोर्ट से हवाई सेवा बंद हो गई है। तीन दिन से यह परेशानी बनी हुई है। इसकी वजह से सैकड़ों पर्यटक लुक्का एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इनमें भारतीय यात्री भी हैं।

नेपाल का लुक्का पर्यटनस्थली है। लुक्का में ही माउंट एवरेस्ट का बेस कैंप है। यहीं से पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करते हैं। इसकी वजह से लुक्का में पर्यटकों व पर्वतारोहियों का पहुंचना लगा रहता है, जिनमें भारतीयों की भी अच्छी-खासी संख्या रहती है। इधर, शुक्रवार से ही लुक्का व आसपास का मौसम खराब चल रहा है, जिससे हवाई सेवा ठप हो गई है। इससे वहां फंसे पर्यटक और पर्वतारोही मौसम सही होने के इंतजार में इधर-उधर रहकर समय काट रहे हैं।

नागरिक उड्डयन लुक्का के प्रमुख इमानाथ अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश से मौसम खराब हो गया है। इस कारण शुक्रवार से जहाज काठमांडू और पोखरा के लिए उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। मौसम साफ होते ही उड़ान शुरू कर दी जाएगी। भारतीय यात्रियों के नाम-पते की जानकारी नहीं मिल सकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें