मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर एमआईएमआईएम का प्रदर्शन
Maharajganj News - परतावल, हिन्दुस्तान संवाद।परतावल क्षेत्र में गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों में बीमारी फैलने की आशंका को लेकर सोमवार को एआईएमआईएम कार्यकर्त

परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। परतावल क्षेत्र में गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगों में बीमारी फैलने की आशंका को लेकर सोमवार को एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में नगर अध्यक्ष जमीलुल क़मर सिद्दीकी, जहीर अब्बास और इंजीनियर इफ्तेखार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि परतावल ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ज्ञापन में कहा गया है कि गांवों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।
इसके चलते डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार जैसी बीमारियां फैल रही हैं और ग्रामीणों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ता जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। एडीओ पंचायत देवेंद्र पटेल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


