ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश महाराजगंजमहराजगंज में कृषि मंत्री ने मंडी समिति के नए गोदाम का लोकार्पण किया

महराजगंज में कृषि मंत्री ने मंडी समिति के नए गोदाम का लोकार्पण किया

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शुक्रवार को महराजगंज के परतावल कृषि मंडी समिति में बने एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का लोकार्पण किया। कहा कि किसानों के लिए सरकार हर समय चिंतित रहती...

महराजगंज में कृषि मंत्री ने मंडी समिति के नए गोदाम का लोकार्पण किया
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,महराजगंज Fri, 02 Oct 2020 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शुक्रवार को महराजगंज के परतावल कृषि मंडी समिति में बने एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का लोकार्पण किया। कहा कि किसानों के लिए सरकार हर समय चिंतित रहती है। यह भी कहा कि अब किसान कहीं भी अपनी फसल बेचें, उनको दस दिन के अंदर भुगतान मिलेगा।

93.88 लाख से निर्मित इस गोदाम का लोकार्पण करने के बाद मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय किसान लुट गए थे। कांग्रेस शासन के दस सालों में 2.07 लाख किसानों ने आत्महत्या की। लेकिन अब सरकार किसानों के हितों की चिंता कर रही है। केन्द्र सरकार ने 20 लाख करोड़ का पैकेज गरीबों को दिया है। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है तब से किसान चर्चा में शामिल होने लगे हैं। 

स्वामीनाथन कमीशन को प्रधानमंत्री मोदी ने लागू किया। उन्होंने कहा किसान नहीं, बल्कि सपा व कांग्रेस के लोग विरोध कर रहे हैं। पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने मंत्री से मांग की कि बार्डर के इस जिले में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना कराई जाए। कहा कि किसानों का सम्मान निधि का पैसा खाते में नहीं आ पा रहा है। इस व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि परतावल में अधिक क्षमता वाला गोदाम किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। किसानों से पराली किसी भी हालत में न जलाने की विधायक ने अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें