आदित्य हत्याकांड के दो अन्य आरोपितों को जेल

Mar 16, 2026 01:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आदित्य चौरसिया हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपितों को पुलिस ने

आदित्य हत्याकांड के दो अन्य आरोपितों को जेल

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आदित्य चौरसिया हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं हत्या में शामिल तीन आरोपितों में नाबालिग प्रेमिका व उसके पिता समेत एक अन्य युवक को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।फरेंदा क्षेत्र के बैंकुंठपुर निवासी आदित्य चौरसिया दो फरवरी को हरपुर टोला कटहिया गांव में एक युवक के साथ आर्केस्ट्रा देखने घर से गया था और वापस नहीं आया। परेशान परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी रही। उसके तीन दिन बाद आदित्य का शव लेजार महदेवा के सीवान में गेहूं की खेत में मिला तो हड़कंप मच गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक का गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। इस पर पुलिस की फील्ड यूनिट, डाग स्क्वायड, सर्विलास व क्राइम ब्रांच की मदद से घटना का खुलासा किया गया। इसके बाद घटना में शामिल नाबालिग प्रेमिका व उसके पिता मथुरा गुप्ता व अन्य युवक प्रदीप गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम ने हत्याकांड में शामिल चंदन गुप्ता निवासी लीलाछापर व लेजार महदेवा निवासी भुआल गुप्ता को गनेशपुर ढाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि आदित्य हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।