बूथ स्तर पर बढ़ेगी सक्रियता, कांग्रेस ने बनाई चुनावी रणनीति
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का अभियान तेज कर दिया है। जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी ने पिछले माह संगठन द्वारा किए गए कार्यों कि समीक्षा बैठक की। पदाधिकारियों ने बूथ मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता व संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बीएलए-2 के साथ समन्वय स्थापित कर बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवंबर में संभावित चुनावों को देखते हुए अभी से तैयारी शुरू करनी होगी।
पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा व पूर्व जिलाध्यक्ष शरद सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि संगठन कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठकों में नियमित रूप से शामिल नहीं हो पा रहे हैं, उनसे संपर्क कर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए, ताकि संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी बढ़ सके।पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन पाल, विनोद सिंह, कपिल देव शुक्ला व शरदेंदु पांडेय ने कहा कि जनपद के 2084 बूथों पर कांग्रेस संगठन सक्रिय है। निचलौल से बेलसर व नौतनवा के तारिणी क्षेत्र से लेकर परतावल के राजबारी तक पार्टी कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध हैं।बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामनिवास चौबे, नूर आलम, पूर्णमासी यादव, गोपाल शाही, रामनारायण प्रसाद, अमित शाही, अफजल अब्बासी, शंकर वर्मा, तेज बहादुर पांडेय, हरकेश पटेल, रेखा यादव, संदीप तिवारी, जमील अहमद, अरविंद कुमार, इसराइल अंसारी, नसीरुद्दीन, राधेश्याम गुप्ता, रामप्रकट निषाद, लालू प्रसाद यादव, मोहम्मद कलामुद्दीन, शाहिद सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


