Maharajganj News: समस्याओं को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
Maharajganj News: आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गर्मी से राहत के लिए पौधरोपण और खराब हैंडपंपों की मरम्मत की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरओ प्लांट लगाने का भी आग्रह किया ताकि जनमानस को ठंडा और शुद्ध पानी मिल सके।

Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। समस्याओं के निदान की मांग की।कार्यकर्ताओं का कहना है कि तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले सभी मुख्य मार्गों पर आम जनमानस को गर्मी से राहत पहुंचने के लिए पौधरोपण कराया जाय। निचलौल तहसील के गांवों में सैकड़ों की संख्या में सरकारी हैंडपंप और सरकारी टोटी कई वर्षों से खराब हैं, जिसमें से दूषित पानी आता है। भीषण गर्मी को देखते हुए जिन स्थानों पर हैंडपंप व टोटी खराब हैं, उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाय। भीषण गर्मी को देखते हुए निचलौल तहसील ब्लॉक, अस्पताल, थाना, बिजली विभाग, वन विभाग, सब्जी मंडी, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, पेट्रोल पंप बैंक, इंटर कॉलेज, धार्मिक स्थलों व मेन चौराहों पर आरओ प्लांट लगाने का आदेश दिया जाय, जिससे दूर दराज से आने वाले लोगों को पीने के लिए ठंडा व शुद्ध पानी मिल सके और आम जनमानस को गर्मी से राहत मिल सके।
इस दौरान शेरजुद्दीन अंसारी एडवोकेट, दशरथ, ईश्वर पटेल, ओंकार मिश्रा, शाह फैसल,राम नरेश, सुरेंद्र, रमजान, अलाउद्दीन, समसुद्दीन, अनिरुद्ध, असगर, ललित, शौकत, राजेश, कृष्ण मुरारी, तौकीर, अली हसन, निजामुद्दीन, हुसैन, गोबरी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


