मंडी में व्याप्त समस्याओं को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Maharajganj News - -निचलौल तहसील में प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापनआम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निचलौल सब्जी मं

निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निचलौल सब्जी मंडी में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। एडीएम को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सब्जी मंडी निचलौल में साइकिल स्टैंड न होने से सब्जी खरीदने जाने वालों की साइकिल और बाइक चोरी का डर रहता है,। ऐसे में वहां साइकिल स्टैंड की व्यवस्था कराई जाए। सब्जी मंडी परिसर में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा न होने से सुरक्षा की दृष्टिकोण से परेशानी होती है। मंडी के प्रमुख स्थान और गोदाम के पास कैमरा लगवाई जाय और मंडी में आने वाले लोगों के बैठने के लिए सीमेंटेड कुर्सी की तत्काल व्यवस्था कराई जाए।
सब्जी मंडी में लाइट की व्यवस्था न होने के कारण शाम को अंधेरा रहता है जिससे क्रेता व विक्रेता को सामान खरीदने व बेचने में काफी परेशानी होती है। मंडी परिसर में स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट की तत्काल व्यवस्था कराई जाए। मंडी परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है सफाई न होने के कारण दुर्गंध बना रहता है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा है। इसको देखते हुए तत्काल मंडी परिसर की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान विनोद मौर्य, राजू भारती, आबिद अली, अमरजीत, पटेल, सत्तार अली, सुरेंद्र प्रसाद, अलाउद्दीन, बांके, मोनू गुप्ता, रज्जाक अली, सुदामा, समसुद्दीन, ललित भारती, अहमद अली, निजामुद्दीन, अली हसन सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




