फर्जी अधिकारी बन 63 लाख की ठगी करने वाला दबोचा गया
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पूर्व डीजीपी व वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर रसूख का जाल बुनकर
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पूर्व डीजीपी व वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर रसूख का जाल बुनकर करीब 63 लाख की ठगी करने वाले आरोपित विनीत सिंह उर्फ विशाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ व विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय भेज दिया गया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ठूठीबारी क्षेत्र से ही इस ठगी के आरोपित को दबोच लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपित ने फर्जी अधिकारी बनकर कई लोगों से लगभग 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
पुलिस मोबाइल नंबरों, बैंक खातों एवं कॉल डिटेल रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी है।एमकॉम पास है आरोपित, केन्द्रीय कर्मी की तहरीर पर हुई कार्रवाईबांसपार कोठी निवासी 30 वर्षीय विनीत कुमार सिंह एमकॉम पास है। आरोप है कि खुद को विभिन्न विभागों का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को प्रभाव में लेता था। वह सरकारी नौकरी दिलाने व बड़े अधिकारियों से विशेष संपर्क होने का झांसा देकर मोटी रकम वसूलता था। हाल ही में केंद्रीय सरकारी कर्मचारी अरविंद कुमार निगम की तहरीर पर ठूठीबारी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रमेश पुरी, कांस्टेबल कवि कुमार व अभिषेक चौधरी शामिल रहे। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से पहचान संबंधी दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस एवं दो अदद वन प्लस मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसओ अमित सिंह ने बताया कि आरोपित को पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


