Maharajganj News: चारा काटने गए बुजुर्ग की सर्पदंश से मौत
हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Maharajganj News: बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के डीहीखास गांव निवासी 80 वर्षीय जयराम गोंड की सर्पदंश से मौत हो गई। वह पशुओं के लिए चारा काटने पास के खेत में गए थे। नहर किनारे घास काटते समय विषैले सांप ने उन्हें काट लिया, जिसके बाद वह अचेत होकर गिर पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Maharajganj News: बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के डीहीखास गांव निवासी 80 वर्षीय जयराम गोंड़ की सर्पदंश से मृत्यु हो गई । जानकारी के मुताबिक जयराम गोंड पशुओं के लिए चारा काटने पास के ही खेत में गए थे। नहर किनारे घास काटने के दौरानउन्हें विषैले सर्प ने काट लिया, जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें गांव के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। जानकारी होने पर परिजन पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

