Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj News24-Hour Surgical Delivery Service Launched at District Women s Hospital
जिला महिला अस्पताल में 24 घंटे ऑपरेशन से प्रसव की मिलेगी सुविधा

जिला महिला अस्पताल में 24 घंटे ऑपरेशन से प्रसव की मिलेगी सुविधा

संक्षेप: Maharajganj News - महराजगंज के जिला महिला अस्पताल में 24 घंटे ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू की गई है। अस्पताल प्रशासन ने गाइनी व सर्जन का काल डे निर्धारित किया है। सामान्य प्रसव न होने पर डॉक्टर तुरंत ऑपरेशन करेंगे। पैथॉलोजी जांच भी बिना शुल्क के उपलब्ध है, जिससे गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी।

Wed, 5 Nov 2025 03:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share Share
Follow Us on

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। ऑपरेशन से प्रसव कराने के लिए परिजनों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला महिला अस्पताल में 24 घंटे ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने गाइनी व सर्जन का काल डे निर्धारित किया है। काल डे पर संबंधित डॉक्टर लेबर रूम व ओटी में उपस्थित रहेंगे। सामान्य प्रसव नही होने पर ऑपरेशन से प्रसव कराएंगे। जिला महिला अस्पताल में सामान्य प्रसव के साथ ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा है। इसके लिए गाइनो व सर्जन डॉक्टर के साथ बेहोशी के डॉक्टर के तैनाती है। अस्पताल में हर दिन करीब दो दर्जन महिलाओं का प्रसव हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें चार से लेकर छह ऑपरेशन से प्रसव शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी के बाद भी सामान्य प्रसव के साथ ऑपरेशन से प्रसव सुविधा उपलब्ध कराया है। इसके लिए इन डॉक्टरों का काल डे निर्धारित किया है। काल डे पर संबंधित डॉक्टर लेबर रूम व ओटी में उपस्थित रहेंगे। सामान्य प्रसव न होने की स्थिति में ऑपरेशन से प्रसव कराया जाएगा। स्टाफ नर्स के फोन पर तत्काल ओटी पहुंचेंगे डॉक्टर लेबर रूम में सामान्य प्रसव नहीं होने की आशंका पर स्टाफ नर्स संबंधित डॉक्टर को फोन पर सूचना देगी। सूचना पर संबंधित डॉक्टर और एनेस्थिट ओटी में पहुंचेंगे। गर्भवती महिला की स्वास्थ्य जांच के बाद ऑपरेशन से प्रसव कराएंगे। जरूरत पड़ने पर तत्काल पैथॉलोजी जांच की मिलेगी सुविधा ऑपरेशन से प्रसव कराने के लिए गर्भवती महिला का पैथॉलोजी जांच कराना जरूरी होता है। इसके लिए अस्पताल का पैथॉलोजी 24 घंटे संचालित हैं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर के सलाह पर गर्भवती महिला का तत्काल पैथॉलोजी जांच करा सकते हैं। इसके लिए किसी तरह का शुल्क नही देना है। महिला अस्पताल में 24 घंटे ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए डॉक्टरों का काल डे निर्धारित किया गया है। काल डे पर संबंधित डॉक्टर लेबर रूम से लेकर गाइनी ओटी में मौजूद रहेंगे। स्टाफ नर्स की सूचना पर डॉक्टर तत्काल ऑपरेशन से प्रसव कराएंगे। डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस