Maharajganj News: महाभंडारा के साथ अखंड हरि कीर्तन का हुआ समापन
Maharajganj News: ग्राम गुरली के भवरहिया माता मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का समापन हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य राम प्रभाकर पांडेय ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा कराई, और यजमान राज मंगल राजभर ने धर्मपत्नी के साथ पूजा की। आयोजक गौरव दुबे और सुरेश राय थे।

Maharajganj News: कटहरी, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल ब्लाक के ग्राम गुरली स्थित भवरहिया माता मंदिर परिसर में ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान महाभंडारा भी आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम को आचार्य राम प्रभाकर पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया था। इसमें मुख्य यजमान राज मंगल राजभर ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्य व्यवस्थापक अखिल भारतीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष गौरव दुबे एवं ग्राम गुरली के ग्राम अध्यक्ष सुरेश राय रहे। इस दौरान विनय दुबे, रवींद्र सिंह, सुरजीत सिंह, नंदलाल सिंह, अमर जीत सिंह, विश्वनाथ राय, संतोष सिंह, रामप्रीत राजभर, राजेंद्र राय, अधारे प्रजापति, जोखू प्रजापति, शत्रुघ्न राय, ब्रह्मा राय, दिनेश राय, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।


